Saturday, April 26, 2014

मैंगो शेक - Mango Shake

फलों का राजा आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं और आमों से बना शेक तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। गर्मियों के मौसम में घर पर आम आएं और मैंगो शेक ना बने ऎसा तो हो ही नहीं सकता। बच्चे हों या बड़े मैंगो शेक तो सभी को लुभाता है। यहाँ तक कि जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते वो भी इसे बड़े शौक से पीते हैं। तो आइये आज बनाते हैं सबका पसंदीदा मैंगो शेक।

आवश्यक सामग्री:

चार गिलास शेक बनाने के लिये-

  • पके आम (बिना रेशे वाले) - 2 आम (400ग्राम)
  • दूध - 400 ग्राम (2 गिलास)
  • चीनी - 6-7 छोटी चम्मच

  • बर्फ के क्यूब्स - 1 छोटी ट्रे

विधि:

सबसे पहले दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये और आमों को धोकर, छील कर उनके गूदे के टुकड़े कर लीजिये।
उसके बाद मिक्सी में आम के टुकड़े और चीनी डाल कर अच्छी तरह मैश कर लीजिये और फिर इस मिश्रण में दूध और बर्फ के क्यूब्स डाल कर एक बार फिर से मैश कर लीजिये।
मैंगो शेक तैयार है। अब इसे 3-4 गिलासों में डाल कर ठंडा ठंडा पीजिये और सबको दीजिये।

विशेष:

  • आप चाहें तो मैंगो शेक में एक स्कूप मैंगो या वनीला आइसक्रीम डालकर भी पी सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट लगेगा।
  • यदि आम ज्यादा हैं और अभी प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं तो आप आमों को छील कर गूदे के टुकड़े कर लीजिये और उसमें 2 टेबल स्पून चीनी मिला कर मिकसी में पीस लीजिये। इस मिश्रण को किसी एअर टाइट कंटेनर में भर कर फ्रीजर में रख दीजिये और 2-3 महीने तक कभी भी फ्रीजर से निकालिये और मैंगो शेक बना लीजिये।

No comments:

Post a Comment