Monday, April 28, 2014

प्रियंका मोदी पर फिर हुईं हमलावर, कहा- देश चलाने के लिए बड़ा दिल चाहिए '56 इंच का सीना' नहीं

रायबरेली. यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने रविवार को बीजेपी के पीएम प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश चलाने के लिए दरिया जैसा दिल चाहिए, '56 इंच का सीना' नहीं। बता दें कि मोदी एक रैली में खुद के लिए इस विशेषण का इस्‍तेमाल कर चुके हैं। 
 
प्रियंका यहीं नहीं रूकीं, उन्‍होंने कहा, 'इस देश को चलाने के लिए क्रूर दिल नहीं, नैतिक शक्ति वाला शख्‍स चाहिए। खोखला प्रदर्शन नहीं, भीतरी वीरता चाहिए।' महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल चाहते हैं कि महिलाओं को शक्ति मिले, उनका आत्मविश्‍वास बढ़े। बता दें कि प्रियंका बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार के दौरान मोदी को लगातार निशाना बनाती रही हैं। गुजरात मॉडल से लेकर महिला की जासूसी तक के मामले पर उन्‍होंने मोदी को खूब खरी-खोटी सुनाई है। (पढ़ें : रायबरेली में मोदी के गुजरात मॉडल पर बरसीं प्रियंका गांधी)

No comments:

Post a Comment