Thursday, September 5, 2013

वीआईपी रोड की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद

भोपाल।राजधानी की शान वीआईपी रोड का रूतबा आने वाले दिनों में और बढ़ जाएगा। ऎसा नगर निगम द्वारा 50 लाख रूपए से कराए जा रहे तमाम विकास कार्यो से होगा। निगम वीआईपी रोड के किनारे गौहर महल से शीतला माता मंदिर तक दीवार को ऎतिहासिक दीवार के तौर पर विकसित करेगा। 


यहां आर्टिफीशियल झरने का निर्माण किया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, उम्मीद है कि आगामी चार महीने में तमाम निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। निगम के बादल महल फिल्टर प्लांट के पास पत्थरों की जमावट करके एक झरने का निर्माण किया जाएगा। फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी को झरने से होकर बहाया जाएगा। 


पुराने महलों की दीवारों की तर्ज पर बनने वा
ली दीवार में बुर्ज, मुनारें और झरोखें बनाए जाएंगे। सड़क किनारे के पेड़ों पर रंग बदलने वाली एलईडी लाइटें और फोकस करने के लिए फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। यही नहीं, राजाभोज की प्रतिमा पर भी रंग बदलने वाली एलईडी लाईट लगाई जाएगी। इसके साथ ही यहां लाईट की ऎसी व्यवस्था की जाएगी कि राजाभोज की प्रतिमा को रात में भी दूर से देखा जा सकेगा। राजाभोज की प्रतिमा के पास स्थिति दूसरे बुर्ज पर फव्वारा लगाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment