Monday, September 9, 2013

सिर्फ 96 घंटे में पाकिस्तान को चित और चीन को रोक देगा भारत!

नई दिल्ली. सरहदी इलाकों में पाकिस्तान की नापाक हरकतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। जम्मू जिले में पाकिस्तान ने सीज़फायर तोड़ा। जम्मू के तहत आने वाली कुछ भारतीय चौकियों को पाकिस्तानी फौजियों ने निशाना बनाया। यह हमला शाम को 5.20 बजे हुआ। 
दूसरी ओर, पाकिस्तान का रणनीतिक साझेदार चीन की भारत से लगी सीमा पर 35 नई चौकियां बनाने की भारतीय योजना से चीन चिंतित है। चीन के एक प्रभावशाली थिंक टैंक के विशेषज्ञ ने इसे उकसाने वाला कदम बताया है। उनके मुताबिक, इससे त
नाव का एक नया दौर शुरू हो सकता है। सरकारी दैनिक ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईआईएस) के विशेषज्ञ लिउ जोंगई का लेख प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि नई सीमा चौकियां बनाना एक संवेदनशील मुद्दा है। चीन और भारत के 1962 का युद्ध जवाहर लाल नेहरू सरकार की ओर से शुरू की गई फॉरवर्ड पॉलिसी की वजह से हुआ था। उनका कहना है कि चीन और भारत के बीच अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) मैकमोहन रेखा के उत्तर में है। भारत की नई सीमा चौकियां रेखा का उल्लंघन कर सकती हैं। इससे सीमाई इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा होगी।
सीमा पर इस समय भारत की 150 चौकियां हैं। करीब 3,488 किमी लंबी एलएसी पर अर्धसैनिक बल निगरानी करते हैं। पिछले महीने आईटीबीपी के निवर्तमान डीजी अजय चड्ढा ने कहा था कि 35 नई सीमा चौकियां बनाई जाएंगी। चीन ने पिछले महीनों में जहां कई बार अतिक्रमण किया है, वहां आईटीबीपी के अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment