Friday, March 20, 2015

इन साधारण घरेलू नुस्खों से चेहरे पर निखार आ जाता है


चमकता चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर वे कम समय में कैसे अपना चेहरा चमका सकते हैं। वैसे तो परफेक्ट स्किन पाना बहुत आसान काम नहीं है। इसके लिए सही खान-पान के साथ ही त्वचा की उचित देखभाल भी जरूरी है, मगर आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। जिसके कारण स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें आप अपना लेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।

1. नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
2. केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
3. 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटों बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।
4. कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें। सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।


5. दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
6. चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
7. आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंंगे।
8. रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रिया नहीं पड़तीं।
9. रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।
10. ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से त्चचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।


No comments:

Post a Comment