Saturday, August 24, 2013

पीड़िता ने बताया एक दर्दनाक सच : न्यूड फोटो डिलीट करने की पुलिस से की गुजारिश!

मुंबई। मुंबई की फोटो जर्नलिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यानी अब तक कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें से दो को कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें अदालत ने 30 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

एक को रविवार या सोमवार को कोर्ट मे पेश किया जा सकता है। मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं। सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला शनिवार को संसद में भी गूंजा। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे सोमवार को इस पर बयान दे सकते हैं। उधर, दिल्ली और मुंबई समेत कई अन्य शहरों में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment