Thursday, August 22, 2013

मुंबई में महिला पत्रकार से गैंगरेप

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में एक महिला पत्रकार से गैंगरेप की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना मुंबई के महालक्ष्मी इलाके के शक्ति मिल कंपाउंड की बताई जा रही है। पीडिता यहां अपने एक साथी के साथ फोटोग्राफी के लिए पहुंची थी जहां पांच लोगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया।


गैंगरेप वाली जगह शक्ति मिल कंपाउंड मुंबई के महालक्ष्मी स्टेशन के पास स्थित है। घटना के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और अब तक 10 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। उधर,इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है और बीजेपी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल से इस्तीफे की मांग की है।


पुलिस के अनुसार गुरूवार की शाम 22 साल की महिला पत्रकार अपने एक साथी के साथ शक्ति मिल कंपाउंड में पहुंची थी। इसी बीच 5 अज्ञात लोगों ने उसे बंधक बनाया और फिर सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment