Sunday, September 4, 2011

'बड़े खुलासे' से पहले आईसीयू पहुंची सुनीता


जयपुर/अलवर। लापता आईएएस अधिकारी नवीन जैन का पांचवें दिन शनिवार को भी सुराग नहीं लग सका। जैन की तलाश जारी है। इधर, जैन की पत्नी सुनीता की तबीयत शनिवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व सुनीता ने शनिवार शाम प्रेस वार्ता बुलाई थी, जिसमें उस शख्स का खुलासा करने वाली थीं, जिसने नवीन जैन को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताडित किया था।

सुनीता की बहन संगीता ने बताया कि जैन के लापता होने की जानकारी अजमेर के मेयो स्कूल में पढ़ रही उनकी बेटी को नहीं दी गई थी। स्कूल प्रशासन ने भी किसी भी तरह उनकी बेटी तक सूचना नहीं पहुंचने देने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार को स्कूल प्राचार्य का सुनीता के पास फोन आया कि वो किसी भी तरह आकर अपनी बेटी को संभाले। इस पर सुनीता सुबह अपनी बेटी से मिलने अजमेर गई थीं। वे जयपुर लौटने के कुछ देर बाद ही बेहोश हो गई।


घबराए परिजनों ने तुरंत उन्हें एसएमएस पहुंचाया। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ.एल.सी.शर्मा ने बताया कि सुनीता अद्ध मूच्छिüत स्थिति में अस्पताल लाई गई थीं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सुनीता के साथ मौजूद उनके परिजन प्रमोद जैन ने बताया कि चिकित्सकों ने भूखे पेट रहने, अवसाद और चिंता को सुनीता की बेहोशी का कारण माना है। रविवार दोपहर तक छुट्टी देने की बात कही है।


कोई धमकी नहीं मिली : इससे पहले सुनीता ने पत्रकारों को शाम छह बजे अपने गांधीनगर स्थित सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता के लिए बुलाया था। उसमें वे कथित रूप से उस व्यक्ति के नाम का खुलासा करने वाली थीं, जिसके कारण आईएएस मानसिक रूप से परेशान थे। पत्रकार जब उनके आवास पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सुनीता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वार्ता स्थगित कर दी गई है। उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें प्रेस वार्ता स्थगित करने या न करने के बारे में कहीं से धमकी नहीं मिली थी।


रात भर रहीं परेशान : संगीता ने बताया कि मेयो के प्राचार्य का फोन आने के बाद सुनीता शुक्रवार रात भर परेशान रहीं। पति के साथ बेटी की चिंता में कई बार रोई। वह सुबह अजमेर गई, दोपहर में लौटी, खाना खाया और कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुनीता बेटी को यह समझाकर आई थी कि उसके पिता के बारे में जो भी खबरे आ रही हैं वे निराधार है और वे बिल्कुल ठीक है। वह चिंता नहीं करे।


तलाशी अभियान जारी : भिवाड़ी के एएसपी संग्राम सिंह राठौड़ ने बताया कि जैन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें हरियाणा के रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, नारनौल, जींद, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव व दिल्ली में छानबीन कर रही है।


ऎसे चला घटनाक्रम


30 अगस्त : आईएएस जैन शाहजहांपुर से लापता हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृहमंत्री शांति धारीवाल और सीएस एस. अहमद से जानकारी ली। जैन की पत्नी सुनीता सीएस अहमद से मिलीं।


31 अगस्त : पुलिस टीमें हरियाणा व दिल्ली गई। सुनीता ने मीडिया पर लगाए गलत रिपोर्टिग के आरोप। सुनीता व बेटे गौतम ने की जैन से लौट आने की अपील। पत्नी ने कहा-जैन थे मानसिक रूप से प्रताडित।


1 सितम्बर : सुनीता मुख्यमंत्री,डीजीपी हरीशचंद मीना व जैन संत पुलक सागर महाराज से मिलीं।
2 सितम्बर : पुलिस ने किए जैन के इश्तेहार सार्वजनिक स्थलों पर चस्पाए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रकरण के जांच की मांग की।


3 सितम्बर : सुनीता ने शाम छह बजे पे्रस वार्ता बुलाई, जिसमें जैन को मानसिक रूप से प्रताडित करने वाले शख्स के नाम का खुलासा करने की बात कही थी। शाम छह बजे मीडियाकर्मी जैन के निवास पहुंचे तो बताया गया कि प्रेस वार्ता स्थगित कर दी गई है क्योंकि सुनीता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments:

Post a Comment