Friday, April 18, 2014

काशी में मुश्किल में केजरीवाल, लाठियों और गालियों के चलते नहीं कर पा रहे प्रचार



वाराणसी. बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाराणसी पहुंचे अरविंद केजरीवाल यहां लगातारविरोधों का सामना कर रहे हैं। वह शहर में जहां भी जा रहे हैं, बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं। ताजा वाकया शुक्रवार सुबह का है। शहर के कंपनी बाग में जब वह प्रचार करने निकले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकेविरोध में और मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। विरोधियों ने कहा कि वाराणसी में अब चाहे कोई भी आ जाए, मोदी दो लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे। केजरीवाल के विरोधियों ने एक बार फिर उन्‍हें भगोड़ा करार दिया और कहा कि जो दिल्‍ली की सत्‍ता नहीं चला पाया वह देश क्‍या चलाएगा। उधर, केजरीवाल के खिलाफ फिर से पोस्‍टरों के जरिए भी हमला बोला गया है। उनके खिलाफ लगाए गए इन पोस्‍टरों में उनके जल्‍दी स्‍वस्‍थ होने की कामना की गई। साथ ही उनके मजबूत दिमाग की भी कामना की गई है।
 
हालांकि, केजरीवाल हमेशा की तरह विरोधियों से प्‍यार की राजनीति करने दिखे। उन्‍होंने कहा, 'नफरत की राजनीति को हम प्यार में बदलेंगे। विरोध कर रहे लोगों से बैठकर बातचीत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मोदी के समर्थक गुमराह बच्चे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह उन असहमत लोगों से हर तरह की बातचीत को तैयार हैं। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्‍या यह विरोध प्रायोजित था तो उन्‍होंने कहा, 'आप लोग सब समझते हैं।'

युवराज ने बल्‍ले से दिया पत्‍थर का जवाब, पर बड़ा सवाल- 10 दिन में कैसे लौटा फॉर्म?

शारजाह. टी-20 वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच में 21 गेंदों में केवल दस रन बनाने वाले युवराज ने करीब दस दिन बाद ही, 17 अप्रैल को आईपीएल मुकाबले में 29 गेंदों में 52 रन ठोंक दिए और छक्‍कों की बरसात कर दी। उनके इस परफॉर्मेंस के बाद उनके प्रशंसक गदगद हैं और छह अप्रैल को वर्ल्‍ड कप में खराब परफॉर्मेंस के बाद युवराज के घर (चंडीगढ़) पत्‍थर फेंकने वालों पर निशाने साध रहे हैं। 
गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु ने कप्तान विराटकोहली की नाबाद 49 रन की पारी और युवराज सिंह के तूफानी पचासे (52*) के दम पर टारगेट 16.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
युवराज ने भले ही हाफ सेंचुरी जड़कर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए, लेकिन मैन ऑफ द मैच का खिताब 18 रन देकर मुरली विजय का कीमती विकेट लेने वाले युवा गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को दिया गया। 


युवराज के इंटरनेशनल और आईपीएल प्रदर्शन में अंतर के पीछे तीन कारण हो सकते हैं।
पहला - टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में युवराज पर प्रदर्शन का दबाव था। खुद को गलती करने से बचाने के लिए वे एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रहे थे। वे किसी भी हाल में अपना विकेट नहीं गंवाना चाहते थे। चूंकि आईपीएल में कम रन बनाकर आउट होने से फर्क नहीं पड़ता और यह टीम का टूर्नामेंट में महज पहला मुकाबला था, इसलिए वे आराम से अपनी स्टाइल में खेल रहे थे। 
दूसरा - युवी के अच्छे प्रदर्शन के पीछे दूसरा कारण हो सकता है फ्रेंचाइजी के मालिक विजय माल्या से डांट का डर। युवराज पुणे वारियर्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। इसलिए वे जानते हैं कि टीम के मालिकों का खिलाड़ियों पर कितना दबाव रहता है। विजय माल्या युवराज को 10 करोड़ रुपए में खरीदना चाहते थे, लेकिन ऑक्शन अनाउंसर की गलती के कारण उन्हें 14 करोड़ रुपए कीमत चुकानी पड़ी। टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज के फ्लॉप होने के बाद माल्या का सोशल मीडिया में काफी मजाक उड़ा था। युवराज ने माल्या के गुस्से और उनके द्वारा लगाई 14 करोड़ रुपए की कीमत को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। 
तीसरा - युवी के बेहतर प्रदर्शन के पीछे पिच तीसरा कारण हो सकती है। यूएई की पिच बांग्लादेश से अलग हैं। यहां स्ट्रोक-प्ले बांग्लादेश की तुलना में आसान रहता है। आसान पिच और कम पार्टटाइम गेंदबाजों ने युवराज को हाथ खोलने का मौका दे दिया। डुमिनी और पार्नेल वर्ल्ड क्लास गेंदबाज जरूर हैं, लेकिन वे डेल स्टेन और मिचेल जॉनसन के मुकाबले कहीं नहीं ठहरते। युवराज की असली परीक्षा इन गेंदबाजों के खिलाफ होगी।












Saturday, April 12, 2014

चुनाव परिणाम को लेकर खराब फीडबैक के बाद राहुल ने बुलाई आपात बैठक!

नई दिल्‍ली. 10 अप्रैल को संपन्‍न हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है। अंग्रेजी अखबार 'मेल टुडे' के मुताबिक कांग्रेस ने जो अंदरूनी आकलन किया है, उसमें उसे उम्‍मीद से काफी कमतर प्रदर्शन की आशंका दिख रही है। इसके मद्देनजर गुरुवार को राहुल गांधी की अध्‍यक्षता में एक आपात बैठक हुई। इसमें बाकी बची सीटों पर मतदान के लिए रणनीति तय की गई। इस रणनीति पर शनिवार को चौथे चरण के मतदान से अमल किए जाने की खबर है।


Get 15% off on Kids Winter Wear
गुरुवार को हुए तीसरे चरण के मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग हुई और जानकार इसे कांग्रेस के खिलाफ जाता बता रहे हैं।कांग्रेस को भी अपने आकलन में कुछ ऐसा लग रहा है। कांग्रेस यह लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्‍व में लड़ रही है। लिहाजा पहले तीन चरण के चुनावों के बाद कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आनन-फानन में पार्टी नेताओं की बैठक बुला कर उन्‍हें जरूरी निर्देश दिए।
अखबार के मुताबिक, राहुल को कांग्रेस का प्रदर्शन उम्‍मीद से काफी कम रहने का फीडबैक मिला है और कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अगर वक्‍त रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह रेस से बाहर हो जाएगी।

Thursday, September 12, 2013

PICS: साड़ी को सेक्सी ट्विस्ट देने में माहिर हैं बेगम करीना!

साड़ी भारतीय महिलाओं का प्रमुख परिधान है। इसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। कई विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी साड़ी की खूबसूरती की सराहना की है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अवॉर्ड समारोहों के अलावा कई मौको पर इस तरह के पहनावे में देखी जाती है। 
आज हम बात कर रहे हैं स्टाइल आइकान मानी जानी वाली बेगम करीना की। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेसकरीना कपूर को पहनावा कैसा भी हो, उसे सेक्सी लुक देना उन्हें बाखूबी आता है। 
कई फैशन विशेशज्ञों ने भी इस बात को स्वीकारा है किकरीना कपूर साड़ी में बहुत खूबसूरत लगती हैं। दरअसल, करीना वेस्टर्न ड्रेस में जितनी सेक्सी लगती हैं उतनी ही साड़ी में भी।

















Science & Tecnology Competetion

ये पौधा है पहाड़ी लोगों की गजब की दवा, इन रोगों पर करती है रामबाण असर

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के किनारे यूँ ही लग आए  कुछ झाड़ीनुमा वनस्पति आपने अवश्य ही देखा होगा। आपने इसे बिना किसी काम की वनस्पति समझकर इसकी ओर अपनी निगाहें फेरना मुनासिब नहीं समझा होगा,लेकिन दो मीटर की उंचाई लिए हुए हलके रोमों सी ढकी इस वनस्पति को लेटिन में  वरबेसकम थेप्सस के नाम से जाना  जाता है। ओर्नामेन्टल  श्रेणी  में आने वाली यह वनस्पति ग्रेट-मुलेन या इंडीयन टोबेको या भिखारियों का कम्बल के नाम से जानी जाती है।
Science & Tecnology Competetion
इसे सदियों से घरेलु औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है, इसमें पाया जाने वाला कौमेरिन एवं हेस्पेरिडीन नामक रसायन घावों को भरने वाले गुणों से युक्त होता है। विभिन्न शोधों में इसे दर्द निवारक, सूजनरोधी,एंटी-आक्सीडेंट,जीवाणुरोधी ,विषाणुरोधी ,फं गसरोधी प्रभावों से युक्त पाया गया है। इसकी जड़ों एवं पतियों में भी एंटी-सेप्टिक,मूत्रल,कफनि:सारक एवं नर्वाइन टोनिक गुणों से युक्त पाया गया है।


इंडीयन टोबेको के रामबाण आयुर्वेदिक नुस्खे बता रहे हैं डॉ.नवीन जोशी एम.डी.आयुर्वेद। डॉ.नवीन जोशी विगत कई वर्षों से अपने लेखन क माध्यम से लोगों को आयुर्वेद,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों  के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।



11 Credit Cards with 15 Exclusive Benefits Program="0">

अब बागपत सुलगा: चश्‍मे के कवर में कारतूस, छतों पर ईंटो के ढेर, देखें सर्च ऑपरेशन की तस्‍वीरें




मेरठ/मुजफ्फरनगर/बागपत. चार दिन की हिंसा के बाद मुजफ्फरनगर में बुधवार को हालात सामान्य रहे। लेकिन बागपत में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। बागपत के किरठल गांव में बुधवार दोपहर अचानक हालात बेकाबू हो गए। दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए और उनमें पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी बवाल हुआ। पथराव में दो सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस और अर्धसैनिक बल ने किसी तरह स्थिति संभाली। किरठल गांव में दोपहर करीब 12 बजे खेतों में बदमाशों द्वारा फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस इलाके में एके-47 की गोलियां भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 
यूपी पुलिस, आरएएफ और सेना के जवानों ने वेस्ट यूपी के कई मुजफ्फरनगर और बागपत में सर्च ऑपरेशन किया। लोगों के घरों में घुसकर हथियार, गोला-बारूद की जांच की गई। लाइसेंसी हथियारों का अपडेट लिया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई लोगों के घरों से हथियार बरामद किया गया। छतों पर ईंट और पत्थर इकठ्ठा करके रखा गया था। आगे देखें तस्‍वीरें

Wednesday, September 11, 2013

जानिए क्यों करण जौहर ने कहा है कि सैफ से अपनी शादी तोड़ दें करीना?

अपने असिस्टेंट और दोस्त पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही ‘गोरी तेरे प्यार में’ के ट्रेलर लॉन्च पर करण जौहर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने फिल्म के हीरो-हीरोइन करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी की खूब तारीफ की।
उन्होंने कहा कि सैफ को छोड़कर करीना को इमरान से शादी कर लेनी चाहिए। करण बोले, ‘ये दोनों साथ में बड़े खूबसूरत लगते हैं, चक्कर ये है कि दोनों के जोड़ीदार कोई और हैं।
काश, करीना और इमरान ने एक-दूसरे से शादी की होती। पर ये अब भी हो सकता है। कुछ भी असंभव नहीं है।’ उनकी इस बात पर करीना ने कहा, ‘फिर सैफ का क्या होगा।’
उस पर करण ने जवाब दिया, ‘वो तुम जानो और सैफ जाने।’ पूरी बातचीत के दौरान इमरान ने चुप्पी बनाए रखी। बाद में बोले, ‘करीना कुछ-कुछ अवंतिका (उनकी पत्नी) जैसी लगती भी है। मैं इनके साथ वक्त बिताना चाहूंगा।’