Friday, April 25, 2014

स्किन पर लगाएं BEER से बना फेस मास्क, दूर होंगी झुर्रियां

लाइफस्टाइल डेस्क. बियर से ब्यूटी ट्रीटमेंट इन दिनों काफी चलन में है। इससे न केवल बालों की सुरक्षा होती है, बल्कि स्किन के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। बियर से होने वाली ब्यूटी ट्रीटमेंट से स्किन में निखार भी आता है। इसके अलावा, आप बियर से फेस मास्क भी बना सकते हैं।
बालों में चमक लाने और उन्हें मुलायम बनाने के लिए आप बियर से शैम्पू भी बना सकते हैं।
बियर का फेस मास्क
सामग्री
एक चम्मच बियर
एक चम्मच प्लेन दही
एक चम्मच जैतून का तेल
एक अंडा
एक चम्मच बादाम का तेल


फेसबुक पर मिला शादीशुदा प्रेमी, संबंध बनाया और अपने दोस्‍त से करा दी शादी

परबतसर (नागौर). राजस्थान के नागौर जिले की एक लड़की को फेसबुक के जरिए प्यार-मोहब्बत भारी पड़ गई। जिस लड़के से उसने प्यार किया और उसके लिए घर छोड़ा, वह शादीशुदा निकला। उसने यह खुलासा प्रेमिका का शारीरिक शोषण करने के बाद किया। यही नहीं, उसने इसी बहाने प्रेमिका की शादी अपने दोस्त से करा दी। उसके जेवरात, लैपटॉप को गिरवी रख दिया और फरार हो गया। घटना हरियाणा के हिसार की है।
 
पीडि़त लड़की ने अपने प्रेमी संदीप, उसके पिता और दोस्त विजय के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर संदीप ने खुद को कुंवारा बताया था। पीड़ि‍त से उसने शादी की इच्छा जताई थी। उसे आगे पढ़ाई कराने और नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया था। इसी बहाने वह युवती के गांव तक जा पहुंचा। जाते समय एक मोबाइल दे गया। उसके बाद दोनों इसी मोबाइल पर अक्सर बातें करने लगे। इस बीच एक दिन संदीप अपनी गाड़ी लेकर दूसरी बार युवती के गांव आया। प्यार भरी बातें कर युवती को जेवरात व 30 हजार रुपए नकद सहित जबरदस्ती भगाकर हिसार ले गया। संदीप के साथ उसका दोस्त विजय भी था।

मोदी समर्थकों ने रुकवाई केजरीवाल की सभा, पुलिस को भी देना पड़ा दखल

वाराणसी. शुक्रवार को वाराणसी के काशीपुरा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुखिया और लोकसभा प्रत्‍याशी अरविंदकेजरीवाल एक चौपाल में जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी बीच सभा में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने लगे। केजरीवाल ने भाजपा समर्थकों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपाइयों ने 'मोदी जिंदाबाद' और 'केजरीवाल वापस जाओ' के नारे लगाए। हालांकि, सभा में मौजूद पुलिस ने मोदी समर्थकों को बीच में ही रोक लिया।
दरअसल, केजरीवाल मंच से मोदी और राहुल गांधी पर पुरानी बातों के जरिए निशाना साध रहे थे, तभी लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। वे मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगे। हालात बिगड़ते देख केजरीवाल ने सभा समय से पहले ही खत्म कर दी। इस बाबत 'आप' संयोजक ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। वह 'आप' का विरोध करने के लिए हर जगह लोगों को भेज रही है। जनता इसका जवाब जरूर देगी।
क्या कहते हैं लोग
मोदी के समर्थक अजय भान ने बताया कि केजरीवाल सभा में मोदी का काला चिठ्ठा खोल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि जनता 'आप' को क्यों वोट दे। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें सत्ता सौंपी थी, लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को छोड़ दिया। अजय के मुताबिक केजरीवाल ने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और अंबानी-अडानी के बारे में कहने लगे। इसपर जनता भड़क गई और सभा का विरोध शुरू हो गया।  
बुधवार को भी बनारस में एक टीवी शो के दौरान केजरीवाल के सहयोगी सोमनाथ भारती की जम कर पिटाई कर दी गईथी (देखें वीडियो)। इससे पहले केजरीवाल पर भी बनारस में स्‍याही फेंकी गई है और अंडों से भी हमले हो चुके हैं।

Thursday, April 24, 2014

दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे अभय ने किया पांच फिल्मों का सौदा

मुंबई. 'सोचा न था' से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अभय देओल ने सोचा न था कि पेशेवर जीवन के 10वें साल में आते-आते उन्हें फिर से शुरुआत करने की तरकीबें सोचनी पड़ेंगी। हालांकि आलोचना का सामना उन्हें 'देव डी' और 'रोड' जैसी फिल्मों के लिए भी करना पड़ा था, जब कहा गया कि वे मुख्यधारा की फिल्में नहीं चुनकर ठीक नहीं कर रहे। फिर 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'रांझणा' जैसी फिल्में भी आईं। लेकिन इस साल जनवरी में आई 'वन बाय टू' ने अभय को कर्ज में डाल दिया। 
बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने इस फिल्म के साथ अति-आत्मविश्वास भरा और अपरिपक्व दांव खेला। उन्होंने एक बुरा विषय निर्माता के तौर पर चुना और रियल लाइफ प्रेमिका प्रीति देसाई को बतौर हीरोइन लॉन्च करने के चक्कर में नुकसान कर बैठे।
ये खबरें अभी तक पूरी तरह थमी नहीं हैं कि अभय को कर्ज चुकाने के लिए अपना घर बेचने की नौबत आ चुकी है और वे दिवालिया हो चुके हैं। इस बीच मनन-मंथन करने के बाद और नए निर्माता ढूंढऩे के बाद वे दोबारा एक्टिंग में लौट रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में पांच फिल्मों का सौदा किया है। इनमें से तीन की कहानियां तय हो चुकी हैं और दो फिल्मों पर काम हो रहा है। पांचों में सबसे पहले ‘बंटी हंटर’ की शूटिंग मई-जून में शुरू होने वाली है। फिल्म का सह-निर्माण ब्रिटेन की एक कंपनी कर
रही है। हालांकि अभय फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता रहे लेकिन अपनी सभी डेट्स उन्होंने इन फिल्मों को दे दी है।

50 करोड़ रुपए में हुआ था आदित्य का पहली पत्नी से तलाक, जानें और मामले

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है। यशराज स्टूडियो ने स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि 21 अप्रैल को दोनों की इटली में शादी हुई है। यशराज के हवाले से दिए गए स्टेटमेंट में रानी ने कहा, "मैं अपने फैंस के साथ जिंदगी की सबसे अनमोल खुशी शेयर कर रही हूं। इस मौके पर यश अंकल बहुत याद आ रहे हैं। मैं जानती हूं कि वे हमारे साथ हैं और हमें प्यार व आशीर्वाद दे रहे हैं।'' 
 
आदित्य की दूसरी बीवी बनी रानी :
 
बता दें कि रानी मुखर्जी की भले ही यह पहली शादी है, लेकिन आदित्य के सिर पर दूसरी बार शेहरा बंधा है। इससे पहले साल 2001 में उन्होंने पायल खन्ना से शादी की थी। लगभग 7 साल तक यह रिश्ता सही सलामत चला और 2008 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया।
 
50 करोड़ का अलगाव :
 
आदित्य की पहली पत्नी पायल खन्ना अपने सास-ससुर के काफी नजदीक थीं। आदित्य ने पायल को 2008 में तलाक दिया। चोपड़ा परिवार ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अरबपति परिवार की पायल को 50 करोड़ रुपए भी अलगाव के दौरान दिए। यह बॉलीवुड के महंगे तलाकों में से एक है। पायल इंटीरियर डेकोरेटर हैं और मुंबई व दुबई में काम कर रही हैं। पायल ने ही यशराज स्टूडियो का पूरा इंटीरियर डिज़ाइन किया है, जिसे आज भी वैसा ही रखा गया है। 
 
सभी जानते हैं कि बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स की शादी में बहुत पैसा लगता है, लेकिन पर्दे के पीछे की बात ये है कि जब इनका तलाक होता है तो खर्चा कहीं ज्यादा हो जाता है। हम आपको पहले ही बता दें कि हम कोर्ट-कचहरी में होने वाले खर्चे नहीं, बल्कि तलाक में दिए जाने वाले हर्जाने की बात कर रहे हैं। dainikbhaskar.com आपको फिल्म इंडस्ट्री की शख्सियतों के तलाक के कुछ ऐसे मामलों से रूबरू करवा रहा है, जिनमें बड़ी मात्रा में दौलत का लेन-देन हुआ। इतनी दौलत कि कोई भिखारी भी करोड़पति बन जाए। 

मिलिए अजय देवगन-काजोल की बिटिया से, देखें PICS

मुंबई. अजय देवगन और काजोल दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटा युग और बेटी न्यासा। 2003 में जन्मी न्यासा अब 11 साल की हो चुकी हैं और उन्हें पढ़ने का बहुत शौक है। इतना ही नहीं, वे तैराकी का शौक भी रखती हैं। वे अजय के साथ कभी-कभी शूटिंग पर भी नजर आती हैं। 
 
सुना तो यहां तक है कि जब अजय और काजोल 2008 में 'यू मी और हम' की शूटिंग कर रहे थे, तब न्यासा उनके साथ थीं। एक बार काजोल ने बताया था, "न्यासा जहाज को एक बहुत बड़ा प्लेग्राउंड समझती थी और दिन भर उसमें इधर से उधर दौड़ती रहती थी। आप जानते हैं कि बच्चों में कितनी एनर्जी होती है। इस छोटी सी बच्ची में एनर्जी कूट-कूटकर भरी थी। दोपहर में उसे सुलाना काफी आसान हो गया था।  सामान्यतः मुझे उसे सुलाने में समय लगता है, लेकिन जहाज में जैसे ही उसका सर तकिए पर रख जाता था, वैसे ही उसकी नींद लग जाती थी।"  

PHOTOS: मोदी ने वाराणसी से भरा पर्चा, सपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोई मालवीय की मूर्ति

वाराणसी. बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। पर्चा दाखिल करने से पहले मोदी ने तीन किलोमीटर लंबा एक रोड शो किया जिसमें लोगों की जबर्दस्‍त भीड़ उमड़ी थी। रोड शो के दौरान मोदी ने तीन महान हस्तियों- मदन मोहन मालवीय, सरदार पटेल और स्‍वामी विवेकानंद को नमन किया था और उनकी मूर्तियों पर माल्‍यार्पण किया था। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के माल्‍यार्पण के बाद मदन मोहन मालवीय की मूर्ति को गंगाजल से धोया। एसपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी के हाथ गाेधरा कांड से रंगे हुए हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
 
नामांकन के लिए मोदी जब कलेक्‍टर ऑ‍फिस पहुंचे थे तो उन्‍हें बाहर करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था। इसकी वजह यह थी उनसे पहले जो उम्‍मीदवार पहुंचे थे, वे अपना पर्चा दाखिल कर रहे थे। नामांकन के लिए मोदी ने जिन लोगों को प्रस्‍तावक बनाया था उनमें पंडित छन्‍नू लाल मिश्र और गिरिधर मालवीय शामिल थे। नामांकन से पहले कलेक्‍टर ऑफिस के बाहर मोदी ने कहा, 'आज काशीवासियों ने मुझे जो प्‍यार दिया है, मैं उसे अभिभूत हूं। मैं इस धरती को प्रमाण करता हूं, मैं यहां की परंपरा को प्रणाम करता हूं। यहां आने के बाद लगता है कि न तो मुझे किसी ने यहां भेजा है और न ही मैं यहां आया हूं। मुझे तो मां गंगा ने यहां बुलाया है।'